पंजाब : सड़क हादसा, मोटरसाइकिल की टक्कर से पैदल जा रहा व्यक्ति घायल....
फांबड़ां रोड इलाके में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर लगने से पैदल जा रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अब थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है। एएसआई अमृतपाल सिंह ने बताया कि उक्त केस न्यू आनंद पुरी कालोनी गली नंबर 4 निवासी वसीम की शिकायत पर दर्ज किया गया।
मोटरसाइकिल ने मारी टक्कर
अपने बयान में उसने बताया कि 21 मार्च की रात 8.30 बजे वो अपनी फैक्ट्री से छुट्टी करने के बाद सामान खरीदने के लिए बाजार जा रहा था। जैसे ही वो फांबड़ां रोड पर पहुंचा। उसी दाैरान स्पलेंडर मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार कर घायल कर दिया।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन


