बांसवाड़ा शहर के पीपलवा औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार सुबह एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस आगजनी में पूरी फैक्ट्री जलकर राख हो गई। दस दिन पहले ही फैक्ट्री में काम शुरू हुआ था।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शनिवार सुबह करीब 5 बजे दमकल को सूचना दी गई। आग भीषण लगी थी। ऐसे में मौके पर पहुंची दमकल ने केमिकल के जरिए भीषण आग पर काबू पाया। सारा सामान जलकर खाक हो गया। पुलिस और आसपास के लोगों का मानना है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है।

फैक्ट्री संचालक ने बताया कि फैक्ट्री दो साल पहले ही बनी थी। दस दिन पहले ही काम शुरू हुआ था। विदेशों से मशीन मंगाई गईं थीं, जिससे तिरपाल बनाया जाना था। आग लगने से काफी नुकसान हो गया।