दिल्ली के मुख्यमंत्री  अरविंद केजरीवाल मुंडका अग्निकांड की जानकारी के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। करीब 10 मिनट तक तक वह अधिकारी व पीड़ितों से बात करते रहें। उन्होंने हादसे पर गहरा दुख जताया। मुख्यमंत्री ने मुंडका अग्निकांड हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच कराने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, मेयर व अन्य विभागों के कई अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटनास्थल का दौरा करते हुए कहा कि घटना में बॉडी काफी क्षत विक्षत हो गई हैं। पहचान नहीं हो रही है। एफएसएल के जरिए डीएनए की जांच करेंगे, ताकि पता चले कि किसकी बॉडी किस परिवार की है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पीड़ित परिवार को दुख सहने की शक्ति दे। दिल्ली सरकार ने मजिस्ट्रेट जांच के ऑर्डर दिये है। घटना में जिनकी डेथ हुई है, उनके परिवार को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। जो लोग घायल हुए हैं, उन्हें 50-50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।