इस्लामाबाद । पाकिस्तान वैश्विक मंच पर जब भी मौका मिलता है, तब वह इसका इस्तेमाल कश्मीर मुद्दे का राग अलापने के लिए करने लगता है। अभी हाल ही में संयुक्त राष्ट्र बैठक में भी उसने ये मुद्दा उठाने की कोशिश की थी।  लेकिन न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय समुदाय बल्कि खुद पाकिस्तानी भी अक्सर अपनी हुकूमत को आईना दिखा देते हैं। 
अभी हाल में पाकिस्तानी विशेषज्ञ सैयद शब्बर जैदी में पाकिस्तानी हुकूमत पर हमला बोलकर लिखा, अगर कश्मीरियों ने भारत के साथ रहने का फैसला कर लिया है, तब उन्हें रहने दें। शब्बर जैदी यहीं नहीं रुके। उन्होंने भारत सरकार की तारीफ कर कहा, पहले आर्टिकल-370 हटाया गया, फिर विशेष दर्जा खत्म किया गया, गैर कश्मीरियों को यहां जमीन खरीदने की अनुमति मिली और यूएई कश्मीर में निवेश करने जा रहा है। 1947 के बाद से यह पहली बार होगा जब कश्मीर में विदेशी निवेश हो रहा है। उन्होंने लिखा, ये चीजें कश्मीर मुद्दे को हल कर रही हैं।  भारत और विश्व कश्मीर में भारी निवेश करेगा और कश्मीर को एशिया का स्विट्जरलैंड बना देगा। 
जैदी ने लिखा कि भारत कश्मीर में भारी निवेश कर रहा है। लोगों के सर्वांगीण विकास पर जोर दे रहा है। वहीं, जैदी ने बताया कि 2002 से 2023 तक पाकिस्तान में सैन्य शासन के अलावा विभिन्न पार्टियों ने राज किया है, लेकिन वे आज तक पाकिस्तान के लिए कुछ नहीं कर पाए वहीं इस समय काल के दौरान भारत ने हमें सभी आर्थिक पैमानों पर पीछे छोड़ दिया है।