चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना बैकफुट पर जरूर पहुंच गया है, राहत की बात यह रही कि 15 जिलों में कोई नया मरीज नहीं मिला। नौ जिले कोरोना से पूरी तरह मुक्ति पा चुके हैं और छह जिले कोरोना को हराने से एक कदम दूर हैं। मंगलवार को प्रदेश में 149 नए संक्रमित मिले। इनमें सबसे ज्यादा गुरुग्राम में 129, फरीदाबाद में आठ, सोनीपत में सात, पंचकूला में दो और रोहतक, यमुनानगर व भिवानी में एक-एक मरीज मिला।
इस दौरान 70 मरीज कोरोना को हराकर घर भी लौटे। अब हरियाणा में एक्टिव मरीजों का ग्राफ 474 पर पहुंच गया है। पानीपत, अंबाला, सिरसा, महेंद्रगढ़, जींद, रेवाड़ी, झज्जर, पलवल व चरखी दादरी कोरोना से पूरी तरह मुक्त हो चुके हैं। हिसार-कुरुक्षेत्र में दो-दो, फतेहाबाद में तीन और पंचकूला में छह और सोनीपत में आठ एक्टिव केस हैं।