दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू भवन में आग लगने की खबर सामने आई है। खबर है कि इस भवन के सर्वर रूम में आग लगी है। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर दमकर विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची है। दिल्ली फायर सर्विस ने जानकारी देते हुए बताया कि जवाहर लाल नेहरू भवन में आग लगने की खबर मिली। जिसके बाद छह गाड़ियां को घटना स्थल पर भेजा गया। आग एक सर्वर रूम में लगी थी। जिसे समय रहते काबू कर लिया गया।