मशहूर पंजाबी सिंगर जानी की कार का एक्सीडेंट हो गया है। उनकी फॉर्च्यूनर कार बीच रास्ते में एक दूसरी कार से टकरा कर पलट गई। इस हादसे के वक्त कार में दो और लोग भी मौजूद थे। इस घटना में कार सवार सभी बाल-बाल बच गए। वाहन चौराहे पर नहीं रुके और आपस में टकरा गए। एक्सीडेंट के तुरंत बाद पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि दूसरी गाड़ी के यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस हादसे के पीछे जिम्मेदार कौन है। फिलहाल अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। जानी पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने 'नाह', 'क्या बात अय', 'पछताओगे', 'फिलहाल', 'तितलियां', 'बारिश की जाए' और 'फिलहाल 2 मोहब्बत' जैसे शानदार गाने लिखे हैं। जानी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में की थी। 'शांत सिपाही' गाने की वजह से वह रातोंरात फेमस हो गए थे। जानी के गानों में हर तरह के रंग देखने को मिलते हैं। उन्होंने अब तक कई रोमांटिक और दर्द भरे गाने लिखे हैं।