राजस्थान | महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।आए दिन दहेज को लेकर उसके साथ मारपीट की जाती है।अब उसे घर से भी निकाल दिया है।चुरू जिले के तारानगर तहसील के भालेरी थाने में विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है।पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ननद, देवर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस का कहना है कि जल्द ही जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।पुलिस से मिली के अनुसार, विनोद देवी पुत्री बाबूलाल की शादी झुंझुनूं जिले के गांव मौजास निवासी मंगलचंद पुत्र मूलाराम से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही विवाहिता से दहेज की मांग की जाने लगी। विवाहिता का आरोप है कि अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती है। कई बार उसके मायके पक्ष के लोगों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसके बाद भी आए दिन परेशान करते है।