पांचवी बार अमित चावड़ा बने विधायक दल के नेता..
गुजरात में कांग्रेस ने मंगलवार को अमित चावड़ा को विधायक दल का नेता नियुक्त किया। इसके अलावा शैलेश परमार उप नेता बनाए गए। अमित चावड़ा इससे पहले गुजरात कांग्रेस प्रमुख के रूप में कार्य कर चुके हैं। यह जानकारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के सी वेणुगोपाल द्वारा गुजरात इकाई के प्रमुख जगदीश ठाकोर को लिखे पत्र से सामने आई।
46 वर्षीय अमित चावड़ा मध्य गुजरात के आणंद जिले से पांच बार के विधायक हैं। उन्होंने 2018 और 2021 के बीच राज्य इकाई के कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। पिछले साल दिसंबर में हुए विधानसभा चुनाव में चावड़ा ने आणंद की अंकलाव सीट से जीत हासिल की। इस चुनाव में उन्होंने भाजपा के गुलाबसिंह पाढ़ियार को हराया।वहीं सदन में उप नेता बनाए गए शैलेश परमार की बात करें तो उन्होंने पिछले साल अपना चौथा चुनाव अहमदाबाद की दाणिलिमडा सीट से जीता था।
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट पर परमार ने भाजपा के नरेश व्यास को हराया था।सत्तारूढ़ भाजपा ने पिछले महीने 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा के चुनाव में 156 सीटें जीतीं। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस 17 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। आम आदमी पार्टी ने पांच सीटें जीतीं, जबकि तीन सीटें निर्दलीयों के खाते में गईं। बाकी एक सीट पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की।


बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव


