नए अमेरिकी टैरिफ से भारतीय स्टॉक मार्केट में हलचल, सेंसेक्स और निफ्टी डाउन
व्यापार: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से 1 नवंबर से चीनी वस्तुओं पर 100 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने की घोषणा के बाद आईटी और एफएमसीजी शेयरों में बिकवाली दिखी। इसके बाद वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण सोमवार को प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई।
तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 173.77 अंक या 0.21 प्रतिशत गिरकर 82,327.05 अंक पर बंद हुआ, जिससे दो दिन से जारी तेजी थम गई। कारोबार के दौरान यह 457.68 अंक या 0.55 प्रतिशत गिरकर 82,043.14 अंक पर आ गया।
50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 58 अंक या 0.23 प्रतिशत गिरकर 25,227.35 पर आ गया, क्योंकि इसके 30 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए, 19 लाभ में रहे और एक अपरिवर्तित रहा।
सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावर ग्रिड, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज प्रमुख रूप से पिछड़ने वाले शेयर रहे। हालांकि, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और एक्सिस बैंक लाभ में रहे।



भिलाई में विकास कार्यों को रफ्तार, MIC बैठक में ड्राइवर-हेल्पर व्यवस्था पर लगी मुहर
काम पर लौटने वालों को महंगाई का झटका, लखनऊ-दिल्ली बस किराया 3599 रुपये तक
समरीन कौर का दो टूक जवाब, आशीष चंचलानी के साथ पुराने वीडियो पर जताई नाराजगी
झारखंड के गढ़वा में एंबुलेंस नहीं मिलने का आरोप, ठेले पर अस्पताल ले जाए गए घायल युवक की मौत
मध्य प्रदेश को मिलेगी कई नई ट्रेनें, रेलवे ने तैयार किया बड़ा प्लान


