बम धमाके की धमकी से दहला देश, मुंबई, हैदराबाद समेत 5 एयरपोर्ट अलर्ट पर, जानिए क्या है पूरा मामला
Airport Bomb Threat: दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार धमाके के मामले की जांच चल रही है. इसी बीच देश के पांच बड़े एयरपोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. एयरलाइंस कंपनी इंडिगो को मिले मेल में दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई और तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डों में ब्लास्ट की धमकी मिली है. इस मेल के बाद जांच शुरू कर दी गई है. सुरक्षा एजेंसियां जांच ये पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि मेल किसने भेजा है.
मुंबई-वाराणसी की इमरजेंसी लैंडिंग
मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डा जा रही फ्लाइट को बम की धमकी के बाद आपातकालीन लैंडिंग कराई गई. फ्लाइट को तुरंत आइसोलेशन बे में भेजा गया. यात्रियों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया. इसके बाद विमान की जांच की गई. बम निरोधक दस्ते ने जांच की लेकिन कोई भी संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ.


राशिफल 10 अक्टूबर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जीएसटी प्रशासन में छत्तीसगढ़ के तकनीकी नवाचारों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहना
धान की जगह सन की खेती, लैलूंगा के किसानों ने बदली खेती की राह
इंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना
आगर में 3800 करोड़ की मैक्केन फूड परियोजना होगी शुरू : मुख्यमंत्री डॉ. यादव


