आउटफिट कितना भी डिजाइनर क्यों न हो आपका मेकअप जब तक अच्छा नहीं होगा, तब तक अपका लुक अच्छा नहीं लगेगा। ऐसे में इस वर्ष मेकअप के कुछ नए ट्रेंड्स ने हम महिलाओं को अपना दीवाना बना दिया। इन ट्रेंड्स ने न केवल हमारे लुक को संवारा बल्कि हमें एक अलग ही कॉन्फिडेंस दिया।

स्क्ल्पदटेड ब्रो

आईब्रो के शेप को लेकर हम महिलाओं में हमेशा ही क्रेज देख गया है। दरअसल, आईब्रो अगर सही शेप में हो तो चेहरे का पूरा लुक ही बदल जाता है। इस वर्ष स्कल्प,टेड ब्रो का ट्रेंड काफी चलन में रहा। इसमें आईब्रो को वैक्सिंग के द्वारा सही शेप दिया जाता है और यह थ्रेडिंग जितना दर्दनाक नहीं होता है।अगर आप अच्छे ब्यू टी पार्लर में जाएंगी तो यह सर्विस आपको जरूर मिल जाएगी।

सनबर्न ब्लैश

टिकटॉक ऐप से वायरल हुए सनबर्न ब्लैश मेकअप लुक को इस वर्ष काफी पसंद किया गया। हालांकि, टिकटॉक अब भारत में इस्ते माल नहीं किया जा रहा है, मगर इस ऐप द्वारा दिए गए इस अलग तरह के लुक को महिलाओं द्वारा इस वर्ष काफी पसंद किया गया।इस लुक की खासियत है कि इसमें आपके गाल इतने लाल नजर आते हैं, जैसे कि सनबर्न हो गया हो। इस मेकअप लुक के लिए आपको डार्क पीच कलर के ब्लैश से चीकबोन को हाइलाइट करना होता है। आप डे या नाइट किसी भी पार्टी में इस लुक को ट्राई कर सकती हैं।

ग्लिटर मेकअप

ग्लिटर मेकअप नया ट्रेंड नहीं है मगर इस वर्ष यह काफी लोकप्रिय रहा। खासतौर पर आई मेकअप में इसका सबसे ज्या्दा प्रयोग किया गया। इस वर्ष तो ग्लिटर आउटफिट भी काफी चलन में रहे, ऐसे में मेकअप में भी ग्लिटर प्रोडक्ट्स का खूब प्रयोग नजर आया। ग्लिटर आईशैडो के साथ ही ग्लिटर आईलाइनर की भी मेकअप में महत्वपूर्ण जगह बनी रही।

ओवरलाइंड लिप्स

होंठों को बड़ा दिखाने के लिए हाइलाइट करने के लिए 90 के दशक में लिप पेंसिल का इस्तेमाल किया गया था। मगर इस ट्रेंड का एक बार फिर से कमबैक हुआ और महिलाओं के बीच इसे काफी पसंद भी किया गया। इस मेकअप ट्रेंड को इस वर्ष ओवरलाइंड लिप्स के नाम से जाना गया।

डबल विंग्ड आईलाइनर

आईलाइनर में डबल विंग्डे इस बार काफी चलन में रहा। इसमें आंखों की क्रीज लाइन और आउटर कॉर्नर को जोड़ते हुए आईलाइनर का प्रयोग किया जाता है। इससे आपको बहुत ही स्टाीइलिश लुक मिलता है और छोटी आंखें बड़ी भी नजर आने लग जाती हैं।

पॉप लिप्स

लिप मेकअप में इस वर्ष Pop lips का ट्रेंड इस बार काफी चलन में रहा। यह मेकअप लुक ओम्ब्रे  लिप्से की तरह ही लगता है। इसमें आपको लिप पर लाइन नहीं बनानी है और लिप्स  को फ्लेश टोन देना है। इसके लिए आपको एक ही कलर फैमिली के दो लाइट कलर्स का इस्तेमाल करना होगा।