बदलते मौसम के कारण रूखी त्वचा  की समस्या का सामना करना पड़ता है | रूखी त्वचा को मॉइस्चराइज रखना बहुत जरूरी है | बहुत से लोग त्वचा को मॉइस्चराइज करने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स   का भी इस्तेमाल करते हैं | हालांकि ये लंबे समय में त्वचा को काफी नुकसान पहुंचाते हैं | ऐसे में हम घरेलू नुस्खे भी आजमा सकते हैं | ये हमारी  त्वचा को न केवल गहराई से पोषण देने का काम करेंगे बल्कि इससे आपके त्वचा ग्लोइंग और मुलायम भी बनी रहेगी |

सूरजमुखी के बीज का तेलसूरजमुखी के बीज के तेल का इस्तेमाल आप त्वचा को मॉइस्चराइज करने के लिए कर सकते हैं | ये त्वचा को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करने का काम करता है |

 नारियल का तेल : रूखी त्वचा के इलाज के लिए नारियल का तेल बहुत ही प्रभावी है | ये त्वचा को हाइड्रेट रखता है | नारियल के तेल में सैचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं | ये तेल त्वचा को मॉइस्चराइज करने का काम करता है |

डाइट में दूध करें शामिल  : अपनी डाइट में दूध शामिल करें | ये रूखी त्वचा से छुटकारा दिलाने में मदद करता है | इसमें फॉस्फोलिपिड नामक फैट होता है | ये त्वचा के लिए फायदेमंद है |

शहद  :  में कई गुण होते हैं जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं | ये त्वचा संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं | शहद मॉइस्चराइजिंग, हीलिंग और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं | ये रूखी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है |

पेट्रोलियम जेली  :  कई बार बढ़ती उम्र के कारण भी त्वचा रूखी हो जाती है | ऐसे में आप पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल कर सकते हैं | ये त्वचा को मॉइस्चराइज करने का काम करती है |

एलोवेरा : रूखी त्वचा से राहत पाने में काफी मदद करता है | आप एलोवेरा जेल को अपनी त्वचा पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें | ऐसा करने से आपकी त्वचा पर निखार आएगा | ये त्वचा को गहराई से नमी प्रदान करने का काम करता है |

बादाम तेल : रूखी त्वचा के लिए बहुत उपयोगी है | आप बादाम के तेल से त्वचा की मसाज कर सकते हैं | आप शहद में बादाम का तेल मिलाकर भी त्वचा की मसाज कर सकते हैं | इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें | इसके बाद तौलिए से पोंछ लें | ये त्वचा पर निखार लाने का काम करता है |