शरारा कट लहंगा - शरारा कट लहंगा इन दिनों काफी चलन में है |  शरारा कट लहंगा एक एलिगेंट पलाजो है |  ये सिंपल से लेकर डिजाइनर तक कई तरह के शेप और डिजाइन में आता है |  आप इसे कुर्ती या क्रॉप टॉप के साथ स्टाइल कर सकती हैं |  लुक को कंप्लीट करने के लिए आप ज्वैलरी पहन सकती हैं |  इसे आप त्योहारों और अन्य अवसरों पर पहन सकती हैं

स्ट्रेट कट लहंगा - स्ट्रेट कट लहंगे की स्कर्ट लंबी और स्ट्रेट स्टाइल में होती है |  आपके बॉडी का शेप चाहे जो भी हो ये लहंगा आप पर बहुत अच्छा लगेगा |  स्ट्रेट कट लहंगा सबसे लोकप्रिय विकल्पों में से एक है |  आप क्रॉप टॉप ब्लाउज को स्ट्रेट कट लहंगे के साथ स्टाइल कर सकती हैं |

जैकेट स्टाइल लहंगा - अगर आप कुछ अलग तरह का लुक चाहती हैं तो आप लहंगे और ब्लाउज के साथ जैकेट कैरी कर सकती हैं |  ये आपके लुक और पर्सनालिटी में चार चांद लगा देगा |  जैकेट स्टाइल लहंगे में खूबसूरत कढ़ाई वाले वर्क और बारीक डिटेलिंग के साथ एक लंबी लूज स्टाइल जैकेट होती है |  ये बहुत ही आकर्षक दिखती है |

साड़ी स्टाइल लहंगा - इस तरह के लहंगा साड़ी की तरह लगता है |  लेकिन इसमें लहंग अलग होता है |  इसमें दुपट्टे की ड्रेपिंग साड़ी की तरह की जाती है |  लेकिन ये साड़ी और लहंगे दोनों का काम करती है |  आप इस तरह के लहंगे को आसानी से पहन सकती हैं |

ब्रॉड फ्लेयर्ड लहंगा - ब्रॉड फ्लेयर्ड लहंगे सबसे आम और पारंपरिक डिजाइनों में से एक हैं |  ये अलग रंग और आकर्षक पैटर्न में आते हैं |  ये एथनिक लहंगे आपको खूबसूरत और आकर्षक लुक देते हैं |  हर दुल्हन के लिए ये एक परफेक्ट आउटफिट है |