नई दिल्ली कड़ाके की ठंड से राहत की उम्मीद लगाए बैठे दिल्ली वालों के लिए मौसम को लेकर अच्छी खबर नहीं है। आने वाले दिनों में दिल्ली का मौसम लोगों की परेशानी और बढ़ा सकता है। दरअसल, मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने शीत लहर का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के बताया कि दिल्ली में 26 जनवरी के बाद शीत लहर तेज हो जाएगी।

2 फरवरी तक बारिश की संभावना नहीं

मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने बारिश को लेकर भी अनुमान जताया है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में अब 2 फरवरी तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। 'दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में अब दो फरवरी तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।' उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ आगे पूर्व की ओर बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि इन इलाकों में तापमान 15-17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। 26 जनवरी के बाद दिल्ली में शीत लहर तेज होगी।