राजस्थान के कोटा में एक शादी में भाग ले रहे संदिग्धों को पकड़ने गई पुलिस पर लोगों ने पथराव कर दिया। एसआई और कांस्टेबल घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। कोटा के रामगंजमंडी थाना क्षेत्र की साई कॉलोनी में शादी हो रही थी। वहां किसी बात को लेकर हंगामा हो गया। पुलिस वहां संदिग्ध लोगों को पकड़ने पहुंची थी, जो मौके का फायदा उठाकर शादी के जश्न में घुस गए। इस बात को लेकर पुलिस और शादी में मौजूद लोगों में धक्का-मुक्की हो गई। कुछ लोग नशे में थे, उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस मामले में एसआई और एक कांस्टेबल घायल हो गई। बाद में वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पथराव के आरोप में दो महिलाओं समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।