सोमवार शाम को ट्विटर पर प्रेसीडेंट के ट्विटर हैंडल से सम्मान समारोह की तस्वीर शेयर की गई थी। बीते महीने सोनू निगम ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वह अवॉर्ड नहीं लेंगे। उनकी नाराजगी इस बात पर थी कि उन्हें यह सम्मान इतना देर से दिया जा रहा है। उनके बाद आने वाले लोगों को यह सम्मान काफी पहले मिल चुका है। सोनू ने बोला था कि वह पद्म श्री लेने का वक्त पीछे छोड़ चुके हैं और मैंने उस दिशा में सोचना बंद भी कर दिया है। सोनू ने यह भी बताया था कि उन्हें पता है कि उनका नाम किसने नॉमिनेट किसने किया था। 
सोनू निगम भारत के लेजंडरी सिंगर हैं। प्रेसीडेंट ऑफ इंडिया के ट्विटर हैंडल से उनके बारे में पोस्ट शेयर किया गया जिसमें लिखा था, प्रेसीडेंट कोविंद ने सोनू निगम को पद्म श्री से सम्मानित किया। एक जाने-माने गायक और म्यूजिक डायरेक्टर जिन्होंने 28 भाषाओं में 6000 से ज्यादा गाने गाए।