झालावाड़ जिले में मंगलवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 12 से अधिक बच्चे घायल हो गए। वहीं बस कंडक्टर भी गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।राहगीरों ने बस के शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। जिसके बाद बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद बच्चों के परिजन अस्पताल के पहुंचे।बस जैसे ही फोरलेन पर आई अचानक एक गाय सामने आ गई। उसे बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने बस डिवाइडर की ओर घुमा दी, इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 30 से अधिक बच्चे सवार थे। जिनकी उम्र आठ साल से चौदह साल के बीच हैं। छह गंभीर घायल बच्चों में से दो को कोटा रेफर किया गया हैं। अधिकतर बच्चों के खरोंचें आई हैं। कुछ को गंभीर चोटें भी लगी हैं।