इंदौर  ।   अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नव निर्वचित अध्यक्ष व राज्यसभा नेता प्रतिपक्ष मलिकार्जुन खरगे 26 नंबर को शाम 5:30 नई दिल्ली से विमान द्वारा देवी अहिल्या बाई होलकर विमानतल इंदौर पर आएंगे। यहां से वे महू जाएंगे।इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल एवं प्रवक्ता अमित चौरसिया ने बताया की 26 नवंबर को भारत का संविधान दिवस मनाया जाता है। वे भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जन्मस्थली महू जाकर नमन करेंगे। मलिकार्जुन खरगे 26 नवंबर को नई दिल्ली से शाम 4 बजे विशेष विमान से शाम 5:30 इंदौर आएंगे जहां से वह बाय रोड 6:25 के लग भग महू पहुचेंगे। वे ड्रीम लैंड चौराहा महू पर जन सभा में भाग लेंगे। तत्पश्चात इंदौर में रात्रि विश्राम कर 27 नवंबर को दोपहर 12:15 बजे विशेष विमान से गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार हेतु वडोदरा की और प्रस्थान करेंगे।