पटना । बिहार स‍हित आसपास के राज्‍यों में इस बार मानसून पूर्व की बारिश ने भी खुश किया है। अब जो हालात बन रहे हैं, उससे पता चलता है कि मानसून भी बहुत जल्‍द दस्‍तक देने वाला है। देश में पड़ रही भीषण गर्मी से जल्द ही लोगों को राहत मिलेगी। मौसम विज्ञान विभाग नई दिल्ली से सूचना के आधार पर ज्ञात होता है कि इस वर्ष देश में इस साल दक्षिण पश्चिमी मानसून समय से पहले आ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, केरल तट पर मानसून इस बार 27 मई को दस्तक दे सकता है।इससे पहले इसके अंडमान सागर में समय से पूर्व प्रवेश के आसार हैं।  मौसम विज्ञानी के अनुसार, समय से पहले मानसून आने की अनुकूल परिस्थितियां बनने और केरल की ओर बढऩे के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में  बिहार में मानसून आने की बात करें तो दूसरे वर्ष भी समय के पूर्व मानसून दस्तक दे सकता है। पूर्वानुमान के आधार पर कहा जा रहा है कि अंडमान में मानसून के प्रवेश के बाद स्थिति अनुकूल रहीं तो आठ से 10 जून के बीच मानसून बिहार में प्रवेश करेगा।