आगरा में हरी पर्वत क्षेत्र के संजय प्लेस में सोमवार सुबह लेनेवो कंपनी के शोरूम में भीषण आग लग गई। दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग को काबू में किया। आग से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।थोड़ी देर में ही दमकल और पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब 30 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। आग की चपेट में आकर लाखों रुपए के कंप्यूटर और लैपटॉप जल गए। शोरूम के मैनेजर हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने शोरूम खोलने के बाद लाइट के स्विच ऑन किए थे। एक कर्मचारी ने जैसे ही एसी का स्विच ऑन किया तभी उसमें से आग लग गई। आशंका है कि आग इसी में हुए शार्ट सर्किट से ही लगी है। शोरूम में डेमो के लिए लैपटॉप ओर डेस्कटॉप रखे हुए थे वे जल गए हैं। शोरूम मालिक ने करीब 30 लाख के नुकसान की आशंका जताई है।कमला के एफ ब्लाक में स्थित मेट्रो माडल शाप में रविवार रात आग लग गई। माडल शाप में धुआं भर गया। अंदर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। माडल शाप के कर्मचारियों ने दमकल के पहुंचने से पहले आग पर काबू पा लिया। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।घटना रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है। कमला नगर में सर्विस रोड पर स्थित मेट्रो माडल शाप में शौकीन पैग लगा रहे थे। बाहर वाहन खड़े थे। इसी बीच अचानक माडल शाप से धुआं उठने लगा। थोड़ी देर में ही धुआं हाल में भर गया। वहां मौजूद लोग बाहर की ओर भाग निकले। माडल शाप के कर्मचारियों ने किसी तरह आग को काबू में कर लिया।भगदड़ के कारण सर्विस रोड पर जाम भी लग गया।