अजमेर | श्रीगंगानगर में लिव इन रिलेशन में रह रहे प्रेमी जोड़े पर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में महिला मौके से फरार हो गई लेकिन युवक की जमकर पिटाई की गई। युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।श्रीगंगानगर के केसरीसिंहपुर इलाके के गांव तेरह एच ठड्डा का है। महिला ने पति की मौत के बाद दूसरी शादी की थी। वह दूसरे पति को छोड़कर एक अन्य युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी। इससे उसका पति नाराज था। सोमवार अल सुबह पति मंगा सिंह, कश्मीर सिंह के बेटे और कुछ अन्य लोगों उसके घर में घुस गए और हमला कर दिया। इस दौरान महिला भाग गई।आरोपियों ने महिला का पीछा किया लेकिन पकड़ नहीं पाए। वहीं महिला के पति और उसके साथियों ने युवक को बेरहमी से पीटा। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को केसरीसिंहपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से डॉक्टरों ने युवक को गंभीर हालत में श्रीगंगानगर रैफर किया गया, वहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।