जरूरी है बॉडी की समझ : गाउन को खऱीदने से पहले खुद की बॉडी को जरूर समझें। क्योंकि जो गाउन किसी दूसरी महिला या फिर मॉडल पर फिट बैठ रहा है। जरूरी नहीं कि वो आप पर भी फिट और स्टाइलिश दिखे। हर किसी की बॉडी अलग होती है। अगर आप पियर शेप की हैं तो स्ट्रेट कट गाउन हो सकता है आप पर जरा भी अच्छा ना लगे। अपनी बॉडी की खूबियों को समझने के बाद ही गाउन को सिलेक्ट करें।
ओकेजन का भी रखें ध्यान : ओकेजन के हिसाब से कपड़े पहनने पर सुंदरता में चार चांद लग जाता है। मार्केट में तो बहुत सारी डिजाइन के गाउन मिल जाएंगे। लेकिन आप अपने ओकेजन के हिसाब से ही इसे सेलेक्ट करें। जैसे कि अगर आपको ऑफिस की पार्टी में शामिल होना है तो थोड़ा क्लासी लुक वाला एलिगेंट सा गाउन चुनें। अगर आप ऐसी पार्टी में हाई स्लिट गाउन पहनती हैं तो ये थोड़ा ज्यादा ग्लैमरस लग सकता है।
साइज हो सही : हमेशा अपने साइज का ही गाउन खरीदना चाहिए। कोई गाउन पसंद और उसे खऱीद कर अपने वजन को कम करने के बारे में सोचना सही नहीं है। क्योंकि अगर आपका वजन कम नहीं होगा तो आखिरी मोमेंट पर सारी प्लानिंग बेकार हो जाएगी। इसलिए सही फिटिंग का गाउन खरीदें। ना कि बड़ा या छोटा।
कलर का भी रखें ध्यान : वर्क, एंब्रायडरी, फैब्रिक के साथ ही सही कलर का चुनाव भी बेहद जरूरी है। जिससे कि आप गाउन पहनकर ग्रेसफुल दिखें। फॉर्मल इवेंट के लिए पेस्टल कलर्स ज्यादा जंचते हैं। वहीं शादी पार्टी के लिए आप डार्क और ब्राइट कलर को बेशक चुनें। लेकिन वहीं कलर जो आप पर सूट करते हों।