पंजाब के फगवाड़ा में बाइक सवार युवकों ने करियाना व्यापारी को मारी गोली, हालत गंभीर...
पंजाब के फगवाड़ा में अनोखी नगर इलाके में देर रात करियाना व्यापारी संजय सचदेवा को अज्ञात मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने गोलियां मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। एक गोली करियाना व्यापारी की छाती में लगी है। थाना सिटी प्रभारी अमनदीप सिंह नाहर ने बताया कि घायल व्यापारी संजय सचदेवा किराने की दुकान के साथ मनी एक्सचेंज का भी काम करता है।
उन्होंने बताया कि पीड़ित व्यापारी को नाजुक हालत में स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जालंधर के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। वहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर बाइक सवार अज्ञात युवकों ने व्यापारी को गोली क्यों मारी है और इसके पीछे क्या मकसद है। इस घटना के बाद फगवाड़ा के करियाना व्यापारियों में भारी डर और दहशत का माहौल है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (27 फ़रवरी 2026)
रोजगार और व्यापार को बढ़ावा देगा गोंदिया–जबलपुर रेल प्रोजेक्ट
छिंदवाड़ा में युवती से गैंगरेप का आरोप, एक आरोपी गिरफ्तार
चिरंजीव राव की कृति का विमोचन और डॉ. मौना कौशिक का सम्मान
45 वर्षीय अधेड़ पर नाबालिग को डरा-धमकाकर बलात्कार करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप


