इंदौर विजय नगर थाना पुलिस ने बुधवार की रात हुक्का पार्टी करते पांच युवकों को गिरफ्तार किया। यह नेताओं व कारोबारियों के बेटे बताये जा रहे हैं। देर रात गिरफ्तारी की खबर मिलते ही अधिकारियों व नेताओं के थाने में फोन आने लगे। इसी बात को लेकर हेड कांस्टेबल जितेंद्र चौहान और आरक्षक प्रवीण सिंह के बीच विवाद हो गया।

अपर डीसीपी जोन-2 राजेश व्यास के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के नाम शालीमार टाउनशिप निवासी धनजय जयसिंह जादौन, योजना-74 निवासी प्रकाश मधुसूदन सोमानी, ओल्ड पलासिया निवासी मृदुल प्रवीण जैन, सिरपुर निवासी यश शैलेश उर्फ राजा अग्निहोत्री हैं, धर्मेंद्र प्रफुल्ल गुप्ता निवासी ज्ञानशिला पार्क टेलीफोन नगर है। आरोपी स्कीम-74 स्थित एक घर की छत पर हुक्का पार्टी कर रहे थे। देर रात आरोपी के परिजन थाने पहुंचे। यश ने खुद को पूर्व आईजी का रिश्तेदार बताकर पुलिसकर्मियों पर भी हमला बोला। उन्होंने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस घर में घुसकर कार्रवाई नहीं कर सकती। पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 269 के तहत मामला दर्ज कर रात में ही जमानत पर रिहा कर दिया।