चंड़ीगढ़ : सतलुज यमुना लिंक (SYL) नहर पर आज पंजाब हरियाणा के मुख्यमंत्री एक बार फिर आमने सामने होंगे। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज दोनों राज्यों के सीएम मनोहर लाल और भगवंत मान के साथ दिल्ली में मीटिंग करेंगे। हरियाणा के सीएम दिल्ली रवाना हो चुके हैं। यदि इस मीटिंग में कोई हल नहीं निकलता है तो हरियाणा फिर सुप्रीम कोर्ट जाएगा।

सतलुज यमुना लिंक को लेकर दोनों राज्यों के बीच मामला सुप्रीम कोर्ट में भी चल रहा है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बैठकर मसला सुलझाने को कहा था, जिसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बीच बैठक हुई थी, लेकिन यह बैठक बेनतीजा रही थी।

अब फिर 19 जनवरी को इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। SYL मुद्दे पर पंजाब अपना स्टैंड साफ कर चुका है। पंजाब की सरकारें समय-समय पर कहती रही हैं कि राज्य के पास किसी को देने के लिए सरप्लस पानी नहीं है।