गोरखपुर | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार से दो दिन के दौरे पर गोरखपुर पहुंचे हैं। वह गोरखनाथ मंदिर में ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ महाराज और राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन अवेद्यनाथ महाराज की स्मृति में चल रहे साप्ताहिक पुण्यतिथि समारोह के समापन समारोह में शामिल हो रहे हैं। शाम 3 बजे से वह मंदिर में चल रहे संगीतमय श्रीराम कथा ज्ञानयज्ञ के समापन समारोह में भी मौजूद रहेंगे।भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह मंगलवार को पहली बार अपनी कैबिनेट से रूबरू होंगे। पार्टी के राज्य मुख्यालय पर भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद भूपेंद्र चौधरी और धर्मपाल सिंह की प्रदेश की टीम के साथ यह पहली बैठक होगी।