दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पर्यावरण को लेकर अपने संकल्प को दौहारा है। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ट्वीट किया है। उन्होंने तिमारपुर में बनी झील के सौंदर्यीकरण की तारीफ की है।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कई झीलें दिल्ली में तैयार की जा रही हैं। दिल्ली अब झीलों का शहर बन रहा है।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज सोमवार को दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संबोधित किया।केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में विकास काफी तेजी से हो रहा है और प्रदूषण कम हुआ है। पीएम इंडेक्स 2016 से पीएम इंडेक्स 2022 तक में करीब 30 प्रतिशत की कमी आई है। जबकि साधारण मान्यता ये है कि विकास के साथ प्रदूषण बढ़ता है।