जयपुर : गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीएम निवास पर फहराया तिरंगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत, पुत्र राजस्थान क्रिकेट एकेडमी के अध्यक्ष वैभव गहलोत, परिजन, मुख्यमंत्री निवास का स्टाफ इस दौरान मौजूद रहे।

राष्ट्रध्वज फहराने के बाद सीएम गहलोत ने निवास पर मौजूद सभी लोगों और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। प्रदेश में कोविड-19 गाइडलाइंस हटने के बाद इस बार धूमधाम के साथ गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जा रहा है।  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को 74वें गणतंत्र दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। गहलोत ने सुबह 7.30 बजे सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर तिरंगा फहराया। गहलोत शाम 4.30 बजे राजभवन में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे