हरियाणा । पिछले 10 दिनों से सूर्यदेव के दर्शन दुर्लभ हाे गए हैं। कभी बारिश तो कभी धुंध लोगों को परेशान कर रही है। इसके साथ ही शीतलहर ने लोगों के हाथ पैर गलाने का काम किया है। इस मौसम का असर यह हुआ है कि पहले तो दिन के तापमान में हर दिन गिरावट हुई अब रात्रि तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन का तापमान लुढकते हुए 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है तो वहीं रात्रि तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। रात्रि तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम हुआ है। शुक्रवार को भी सुबह काफी धुंध दिखाई दी। जिसके कारण वाहनों की रफ्तार पर लगाम दिखाई दी। लगतार कई दिनों तक सूर्य देव के दर्शन न होना ठंड का एक बड़ा कारण बना हुआ है।