यूपी| यूपी के मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। क्षेत्र के बिसौरा गांव में 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर एलटी लाइन पर गिर गया। इसके चलते घरों में करंट दौड़ गया।

यूपी के मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। क्षेत्र के बिसौरा गांव में 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर एलटी लाइन पर गिर गया। इसके चलते घरों में करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आने से 15 लोग झुलस गए। मोबाइल चार्ज करने के लिए प्लग में चार्जर लगाते समय एक व्यक्ति करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

गांव में हाई वोल्ट करंट के चलते अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने बिजली उपकेंद्र में फोन कर विद्युत प्रवाह बंद कराया। इसके बाद झुलसे  लोगों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। करंट की चपेट में आकर जान गंवाने वाले टुनटुन (43) के परिजनों में कोहराम मचा है। मौके पर पुलिस पहुंची है।