जोधपुर ।राजस्थान ब्राह्मण महासभा जोधपुर महानगर एवं देहात के आह्वान पर जोधपुर के सरदारपुरा के गांधी मैदान में रविवार को ब्राह्मणों का केसरिया परचम लहराता हुआ नजर आया। तेज़ गर्मी में भी 25 हज़ार से ज्यादा ब्राह्मण एकजुट हुए। हर किसी के लिए यह एक आश्चर्य का विषय रहा। अनुमान से अधिक संख्या ने सभी ब्राह्मण प्रतिनिधियों के चेहरे खिला दिए। दोपहर 1 बजे गांधी मैदान से प्रारम्भ हुई विशाल रैली में हज़ारों की संख्या में ब्राह्मण बंधु, युवा एवं मातृशक्ति नज़र आई।