दिल्ली | ट्रैफिक पुलिस के निर्देश के मुताबिक दिल्ली परिवहन निगम ने बसों के सुचारू संचालन के लिए इंतजाम किए हैं। इसके तहत विजय पथ, विजय चौक, कर्तव्य पथ, इंडिया गेट, तिलक ब्रिज क्षेत्र में वाहनों को सुबह चार बजे से दूसरे मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा। डीटीसी के 13 मार्ग परिवर्तित किए गए हैं।दिल्ली में विजय चौक से बृहस्पतिवार को गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत होगी। कर्तव्य पथ-इंडिया गेट-प्रिंसेस प्लेस गोल चक्कर-तिलक मार्ग-से आगे बहादुर शाह जफर मार्ग-दिल्ली गेट-नेताजी सुभाष मार्ग से होकर परेड लाल किला पहुंचेगी। ऐसे में इन मार्गों पर सुबह चार बजे से ही बसों की आवाजाही बंद रहेगी। ट्रैफिक पुलिस के निर्देश के मुताबिक दिल्ली परिवहन निगम ने बसों के सुचारू संचालन के लिए इंतजाम किए हैं। इसके तहत विजय पथ, विजय चौक, कर्तव्य पथ, इंडिया गेट, तिलक ब्रिज क्षेत्र में वाहनों को सुबह चार बजे से दूसरे मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा।